पुंडरी क्षेत्र में गौसेवा को बढ़ावा, ग्राम फरल गौशाला में ₹45 लाख से अधिक के चेक वितरित
पुंडरी: पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में गौसेवा को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्राम फरल गौशाला में ₹45 लाख से अधिक की राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक सतपाल जाम्बा ने कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं के प्रधानों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
यह सहायता हरियाणा गऊ सेवा आयोग एवं माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन और सहयोग से प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की पांच गौशालाओं के प्रधानों को चेक वितरित किए गए।
वितरित की गई राशि इस प्रकार रही—
ग्राम फरल गौशाला: ₹6,38,480
ग्राम टयोंठा गौशाला: ₹1,58,700
ग्राम करोड़ा गौशाला: ₹13,31,240
ग्राम ढांड गौशाला: ₹9,81,640
ग्राम पाई गौशाला: ₹14,11,740
इस आर्थिक सहायता से गौशालाओं के संचालन, पशुओं के चारे-पानी तथा अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्त, ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गौसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
विधायक सतपाल जाम्बा ने अपने संबोधन में कहा कि “गौसेवा महा सेवा है। हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है और उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि पशुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौसेवा और ग्रामीण विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

















Leave a Reply