“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कलायत में गेहूं चोरी मामले का खुलासा, एंटी नारकोटिक सैल ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कलायत में गेहूं चोरी मामले का खुलासा, एंटी नारकोटिक सैल ने आरोपी को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 09 मई 2026

कैथल, 09 मई 2026: जिला पुलिस द्वारा चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक सैल ने कलायत क्षेत्र में गेहूं चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी अनिल कुमार की टीम द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान गांव भाणा निवासी अनिल को गिरफ्तार किया गया।

रोहताश कुमार, प्रोपराइटर मैसर्ज एस.आर. ट्रेडिंग कंपनी, अनाज मंडी सब सेंटर बड़सीकरी खुर्द ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 1 मई की सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति परचेज सेंटर से 20 कट्टे गेहूं चोरी कर ले गए थे। चोरी किए गए गेहूं का कुल वजन लगभग 10 क्विंटल बताया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार यह चोरी जम्मू-कटरा हाईवे के पास बालू रोड स्थित परचेज सेंटर से हुई थी। इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 6 कट्टे गेहूं तथा वारदात में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार बरामद की है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *