“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाला आरोपी सीआईए-1 ने किया गिरफ्तार

अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाला आरोपी सीआईए-1 ने किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 09 मई 2026

कैथल, 09 मई 2026: अवैध असला और अमुनेशन की सप्लाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार सीआईए-1 पुलिस ने एक असला सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध असला-अमुनेशन बरामदगी के एक मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान गांव माघो माजरी निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को सीआईए-1 पुलिस की टीम ने सारण बस अड्डे के पास कार्रवाई करते हुए गांव पेगा, जिला जींद निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक .32 बोर का अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया था। इस संबंध में थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी अभिषेक से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसे यह अवैध असला और अमुनेशन प्रदीप कुमार ने सप्लाई किया था। इसी आधार पर पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *