“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, एक सप्ताह में 97 वाहनों के चालान

कैथल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, एक सप्ताह में 97 वाहनों के चालान

📍 कैथल | 🗓️ 11 मई 2026

कैथल, 11 मई 2026: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा 4 मई से 10 मई तक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे हरियाणा के आदेशानुसार तथा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 97 वाहनों के चालान किए गए।

अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने, लाल-नीली लाइट का अवैध उपयोग करने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा प्रेशर हॉर्न और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने पर 61 चालान, ध्वनि प्रदूषण करने पर 2 चालान तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 34 चालकों के चालान किए गए।

इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए भी जागरूक किया।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *