“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में पारदर्शिता के साथ हो रही परीक्षाएं, कुलगुरु ने किया औचक निरीक्षण

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में पारदर्शिता के साथ हो रही परीक्षाएं, कुलगुरु ने किया औचक निरीक्षण

📍 कैथल | 🗓️ 08 मई 2026

कैथल, 08 मई 2026: महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल में सत्रीय परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाओं की व्यवस्थाओं और संचालन का जायजा लेने के लिए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेन्द्रकुमार अनायत ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने परीक्षा हॉल में जाकर परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, प्रश्न-पत्रों के वितरण तथा सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गरिमा और शुचिता बनाए रखने के लिए सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

विश्वविद्यालय की सत्रीय परीक्षाएं 4 मई से शुरू हो चुकी हैं, जो आगामी 27 मई तक चलेंगी। नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

भीषण गर्मी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पेयजल और उचित वातावरण की विशेष व्यवस्था भी की गई है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कुलगुरु प्रो. अनायत ने कहा कि विश्वविद्यालय ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कार्य कर रहा है। यदि कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षा केवल योग्यता का आकलन नहीं बल्कि आत्म-अनुशासन की भी परीक्षा होती है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजय कुमार गोयल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. भाग सिंह बोदला, वित्ताधिकारी श्री कृष्ण कुमार तथा जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गोविन्द वल्लभ भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *