“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

आर.के.एस.डी. कॉलेज में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

आर.के.एस.डी. कॉलेज में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

📍 कैथल | 🗓️ 08 मई 2026

कैथल, 08 मई 2026: आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में यूथ रेडक्रॉस (वाई.आर.सी.) और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी डुनेंट की स्मृति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस गीत तथा सर जीन हेनरी डुनेंट की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। वाई.आर.सी. संयोजक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने अतिथियों, स्टाफ सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. श्री ओम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता रेडक्रॉस के प्रमुख आदर्श हैं। वहीं डॉ. अनुकृति ने विद्यार्थियों को देशहित में यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवक बनने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. सुरेन्द्र सिंह आर्य ने प्रकृति, पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि यूथ रेडक्रॉस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और संवेदनशीलता के संस्कार विकसित करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्राचार्य प्रभारी सांध्यकालीन सत्र डॉ. हरिन्द्र गुप्ता ने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने अपने संदेश में कहा कि रेडक्रॉस मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा और मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन वाई.आर.सी. स्वयंसेवक पूजा ने किया, जबकि डॉ. अशोक अत्री ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. संजय गर्ग, मिस प्रीति बंसल, मिस अंजलि, मिस ऋचा लांग्यान, डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित 85 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *