आर.के.एस.डी. कॉलेज की एनसीसी इकाई ने मनाई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ
कैथल, 11 मई 2026: आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल की एनसीसी इकाई ने 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी, कुरुक्षेत्र से प्राप्त निर्देशों के अनुसार लेफ्टिनेंट डॉ. रघबीर लाम्बा एवं लेफ्टिनेंट डॉ. रितु कंग के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ मनाई।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों तथा देशसेवा में योगदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके उपरांत नागरिक सुरक्षा व्यवस्था में एनसीसी की भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।
कॉलेज के प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला, श्री साकेत मंगल, प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल एवं प्रो. राजबीर पराशर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कॉलेज प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता के सशक्त प्रतीक हैं। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।














Leave a Reply