“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

महमूदपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई, 4.4 ग्राम स्मैक और 2 लीटर अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

महमूदपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई, 4.4 ग्राम स्मैक और 2 लीटर अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 09 मई 2026

कैथल, 09 मई 2026: नशा मुक्त जिला अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी महमूदपुर पुलिस ने एक आरोपी को 4.4 ग्राम स्मैक और 2 लीटर हथकढ़ी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई संजय कुमार की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी नजीर निवासी रवि मोटरसाइकिल पर अवैध शराब बेचने का काम करता है और भाखड़ा नहर वाली सड़क के रास्ते पंजाब की ओर शराब लेकर जाने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अजीमगढ़ चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी शुरू की। कुछ समय बाद एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक घबरा गया और मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया।

आरोपी की पहचान गांव गढ़ी नजीर निवासी रवि के रूप में हुई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल के साथ बंधे काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर अवैध हथकढ़ी शराब तथा एक पोलिथीन में 4.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे एसआई रामफल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *