“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

वार्ड 27 पहुंचा आदित्य सुरजेवाला का “चलता-फिरता अस्पताल”, सैकड़ों लोगों का हुआ निःशुल्क हेल्थ चेकअप

वार्ड 27 पहुंचा आदित्य सुरजेवाला का “चलता-फिरता अस्पताल”, सैकड़ों लोगों का हुआ निःशुल्क हेल्थ चेकअप

📍 कैथल | 🗓️ 08 मई 2026

कैथल, 08 मई 2026: कैथल विधानसभा के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए वार्ड नंबर 27 प्रताप गेट में अपने “चलता-फिरता अस्पताल” के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में डॉ. अमनदीप चहल (गाइनकोलॉजिस्ट), डॉ. रविन्द्र और डॉ. आरती सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

वार्डवासियों हर्षु नारंग, रोहतास, पूजा, प्रदीप, राधेश्याम, ललित, अंगूरी, कृष्णा, कमला, पाला राम, नीलम, अमरनाथ, शांति, पुष्पा, रिधि, रीना, रितु, मधु, सुनीता, कंचन, विद्या देवी, सावित्री, पूनम, गीता और उषा रानी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में इलाज व जांच पर सैकड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन इस शिविर में पर्ची से लेकर दवाइयों तक कोई शुल्क नहीं लिया गया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी जनहितकारी पहल आज तक किसी भी विधायक द्वारा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आदित्य सुरजेवाला विपक्ष में रहते हुए भी लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं, जो एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है।

विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा यह मोबाइल अस्पताल वैन “सेवा व समर्पण” की भावना से चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य कैथल शहर के प्रत्येक वार्ड और आसपास के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इससे पहले यह मोबाइल अस्पताल वार्ड 20 शक्ति नगर, वार्ड 2 महादेव कॉलोनी, वार्ड 14 सुभाष नगर, वार्ड 1 अर्जुन नगर, वार्ड 31 सिरटा रोड, वार्ड 12 हरसौला बस्ती, वार्ड 22 रामनगर व रेलवे लाइन पार, वार्ड 17 बलराज नगर, वार्ड 4 छज्जू कुंड, वार्ड 3, वार्ड 11 और गांव उझाना सहित कई क्षेत्रों में पहुंच चुका है, जहां हजारों लोगों को लाभ मिला।

यह पहल विशेष रूप से उन जरूरतमंद लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है, जिन्हें अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी होती है या जो नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना ही उनका परम धर्म है। उन्होंने कहा कि हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है। यह निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल अब शहर के सभी वार्डों के साथ-साथ गांवों में भी नियमित रूप से सेवाएं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *