“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मुठभेड़ में आरोपी को काबू करने वाली एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम सम्मानित

मुठभेड़ में आरोपी को काबू करने वाली एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम सम्मानित

📍 कैथल | 🗓️ 08 मई 2026

कैथल, 08 मई 2026: कार्यालय पुलिस अधीक्षक कैथल में शुक्रवार को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। टीम को यह सम्मान बहादुरी और निष्ठा के साथ ड्यूटी निभाते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को काबू करने के लिए दिया गया।

सम्मानित किए गए पुलिस कर्मचारियों में स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एएसआई शिशपाल, एएसआई राममेहर, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई करनैल तथा अन्य टीम सदस्य शामिल रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस टीम ने 3 मई की रात गांव फरल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मटौर निवासी आरोपी संदीप को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपी थाना शहर क्षेत्र में एक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित था।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निष्ठापूर्वक ड्यूटी कर खाकी का मान-सम्मान बढ़ाने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभाग को गर्व है। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस के अन्य जवानों को भी ऐसे कर्मचारियों से प्रेरणा लेकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को आगे भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *