“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

राजौंद में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ज्योति सैनी ने किया योग अपनाने का आह्वान

राजौंद में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ज्योति सैनी ने किया योग अपनाने का आह्वान

राजौंद/कैथल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखौली में खंड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन, प्राणायाम और ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

अपने संबोधन में ज्योति सैनी ने कहा कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि योग ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी महत्वपूर्ण आधार है।

ज्योति सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेशभर में योग दिवस के व्यापक आयोजन, योगशालाओं की स्थापना और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अग्रणी बने, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और जीवन के प्रति सकारात्मक बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग शिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ हरियाणा और स्वस्थ भारत के निर्माण के संदेश के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *