कैथल, 2 अगस्त। कैथल पुलिस ने पूंडरी क्षेत्र में एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी पूंडरी के एएसआई गुलाब सिंह की टीम ने गांव फतेहपुर निवासी रवि और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार करनाल रोड, फतेहपुर निवासी महिला बिमल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से अपने परिवार के साथ अपने मकान में रह रही हैं। 29 जुलाई की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह बच्चों सहित एक कमरे में सो गई थीं। मकान के पीछे की ओर लगी खिड़की हवा के लिए खुली हुई थी।
अगली सुबह 30 जुलाई को करीब 6 बजे जब वह उठीं तो देखा कि घर की लोहे की अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर अलमारी से करीब पांच तोले सोने के आभूषण, लगभग 370 ग्राम चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद चोरी मिले। घटना की सूचना मिलते ही थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान चोरी किए गए आभूषण, नकदी की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Keywords: Kaithal News, Pundri News, Kaithal Police, Theft Case Kaithal, Gold Jewellery Theft, Silver Jewellery Theft, Pundri Police, Kaithal Crime News, Haryana Crime News, पूंडरी चोरी मामला, कैथल पुलिस, सोने-चांदी के आभूषण चोरी, नकदी चोरी, हरियाणा समाचार.

Leave a Reply