“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों साधकों ने किया योगाभ्यास

कैथल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों साधकों ने किया योगाभ्यास

कैथल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में हुडा सेक्टर-20 स्थित देवी लाल पार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योग पीठ एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मार्गदर्शन में हुआ। योग शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

पतंजलि योग पीठ से जुड़े योगाचार्य रामचरण ने उपस्थित साधकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए। उन्होंने स्कंध संचालन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन और शवासन का अभ्यास कराया।

इसके अलावा कपालभाति क्रिया, नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम भी करवाए गए। योगाचार्य रामचरण ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है।

कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों को नशामुक्त, तनावमुक्त और रोगमुक्त जीवन के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारी रामचरण ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने भी योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और विश्व को दिया गया अमूल्य उपहार है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *