“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

डुएट रागनी: प्रियंका, काजल, प्राची और राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सोलो भजन: प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लोकगीत प्रतियोगिता: प्रियंका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
हरियाणवी पॉप: प्रियंका, काजल, राखी, सरगम और सारिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
हरियाणवी डिक्लेमेशन: पायल ने द्वितीय तथा मनजीत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रदर्शनी: श्वेता ने द्वितीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इन प्रतियोगिताओं में प्रियंका, काजल, प्राची, राखी, सरगम, सारिका, पायल, मनजीत और श्वेता ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कुल 11 प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सात स्थान प्राप्त किए।
प्रबंधन समिति ने छात्राओं को दी बधाई
इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, लगन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। महाविद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने भी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग से डॉ. दीपा अत्री, प्रो. सपना गोयल, प्रो. आरती सिंगला, प्रो. पिंकी और प्रो. अरुणा उपस्थित रहीं।