“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पत्रकारों के हित में संस्था की आगामी योजनाएं साबित होंगी लाभकारी : चंद्रशेखर धरणी

पत्रकारों के हित में संस्था की आगामी योजनाएं साबित होंगी लाभकारी : चंद्रशेखर धरणी

📍 पंचकूला | 🗓️ 30 मई 2026

पंचकूला: मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के तत्वावधान में रेड बिशप, पंचकूला में आयोजित विशाल पत्रकार सम्मेलन एवं संगोष्ठी में संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि मीडिया वेलबींग एसोसिएशन आज उत्तर भारत की प्रमुख पत्रकार संस्थाओं में शामिल है। संस्था किसी भी पत्रकार सदस्य से कोई शुल्क नहीं लेती, जबकि हर वर्ष सैकड़ों पत्रकारों के विभिन्न प्रकार के बीमा करवाए जाते हैं। इसके अलावा किसी बड़ी समस्या अथवा आपात स्थिति में पत्रकारों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

धरणी ने बताया कि संस्था समय-समय पर पत्रकारों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाती रही है। इसी प्रयास के परिणामस्वरूप हरियाणा सरकार ने पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था की कई योजनाएं हैं, जिनसे पत्रकारों को बड़ा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के उत्तर भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पत्रकारों के सम्मान और कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में पत्रकार पेंशन योजना शुरू की थी, जिससे राज्य देश का पहला ऐसा प्रदेश बना जिसने पत्रकारों के लिए यह सुविधा लागू की।

उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पत्रकारों के हित में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की भी सराहना की। साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने तथा कैशलेस हेल्थ बीमा योजना लागू करने की मांग भी रखी।

नवीन मल्होत्रा ने विश्वास जताया कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार तरुण भंडारी पत्रकारों की मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और संस्था की गतिविधियों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *