5.9 किलो चूरा पोस्त सप्लाई मामले में एमपी का सप्लायर गिरफ्तार, 5 दिन पुलिस रिमांड
कैथल, 05 मई: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चूरा पोस्त सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई जयभगवान की टीम ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांव चंगेरी निवासी विक्रम सिंह को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 जून 2025 को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई कमलजीत सिंह की टीम ने ड्रेन पुल मानस रोड कैथल पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर HR 56B0750 को रुकवाया था। जांच के दौरान ट्रक के केबिन में ड्राइवर सीट के पीछे रखे एक प्लास्टिक बैग से 5 किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया था। इस मामले में चालक जशकरण और परिचालक गुरदयाल को गिरफ्तार कर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की आगे की जांच एसआई जयभगवान द्वारा की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि बरामद चूरा पोस्त आरोपी विक्रम सिंह द्वारा सप्लाई किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी से गहन पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा रहा है।

















Leave a Reply