25 मई को पंचकूला में एमडब्ल्यूबी कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होंगे मुख्य अतिथि
चंडीगढ़, 21 मई: मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) द्वारा 25 मई को पंचकूला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं सामयिक विश्लेषक दीपक धीमान करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
एमडब्ल्यूबी के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के लिए 10-10 लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान की जाएगी। साथ ही “बदलती पत्रकारिता के दृष्टिकोण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी होगा।
कार्यक्रम की आयोजन समिति में तरुण कपूर, नरेश उप्पल, अनिल दत्ता, संजय भूटानी, भुवनेश झंडई, डॉ. सुरिंदर मेहता, मेवा सिंह राणा और तारा ठाकुर शामिल हैं।
चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि एमडब्ल्यूबी पिछले कई वर्षों से पत्रकारों के लिए मुफ्त फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा मीडिया कर्मियों के लिए आपातकालीन आर्थिक सहायता राशि को 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किए जाने के प्रस्ताव का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि संगठन पहले भी पत्रकारों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करवाने और पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज मामलों में सुविधाएं बंद करने वाली अधिसूचना को रद्द करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है।
एमडब्ल्यूबी ने सरकार से पत्रकारों के लिए पेंशन सुधार, सोशल मीडिया नीति का सरलीकरण, कैशलेस मेडिकल सुविधा, पारिवारिक पेंशन, बसों में आरक्षित सीटें, आवासीय योजनाएं और पत्रकारों के बच्चों के लिए शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण जैसी कई मांगें भी रखी हैं।
धरणी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है तथा सरकार से इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।














Leave a Reply