“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई, 7.86 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई, 7.86 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 06 मई 2026

कैथल, 06 मई: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल ने गांव सेरदा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7.86 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल के एसआई सतीश कुमार की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गांव सेरदा के पास पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव सेरदा निवासी साहिल उर्फ ढापु और अमन उर्फ दुगरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव कुक्कंडा की तरफ हेरोइन/चिट्टा सप्लाई करने जा रहे हैं तथा उन्होंने नशीला पदार्थ मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स में छिपा रखा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कुक्कंडा रोड पर रजबाहा के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने वापस मुड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक खेतों के रास्ते फरार हो गया, जबकि बाइक चला रहे युवक को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव सेरदा निवासी साहिल उर्फ ढापु के रूप में हुई, जबकि फरार आरोपी की पहचान अमन उर्फ दुगरी निवासी सेरदा के रूप में हुई है। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से पारदर्शी पन्नी में 7.86 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

मामले में थाना राजौंद में केस दर्ज कर लिया गया है। थाना राजौंद से मौके पर पहुंचे एएसआई राजेश द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *