“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सीवन क्षेत्र में गेहूं चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

सीवन क्षेत्र में गेहूं चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 28 April 2026
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान, चोरीशुदा गेहूं बरामद।

कैथल, 28 अप्रैल: सीवन क्षेत्र में गेहूं चोरी करने के मामले में थाना सीवन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव जनेदपुर निवासी जगीर सिंह ने शिकायत दी थी कि 27 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति उनके पशुओं के बाड़े से गेहूं का कट्टा चोरी करते हुए दिखाई दिया।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान गांव पहाड़पुर निवासी भजना उर्फ भजा के रूप में हुई।

एएसआई राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गेहूं का कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *