प्लॉट से सामान चोरी मामले में पुंडरी पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 07 मई 2026: थाना पुंडरी क्षेत्र में एक प्लॉट से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच चौकी पुंडरी पुलिस के एचसी संजय कुमार की टीम द्वारा की जा रही थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर निवासी राजू ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 30 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति उसके प्लॉट से दो सरसों के कट्टे, पानी की मोटर तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फतेहपुर निवासी अमन और सोनू को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर तथा अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

















Leave a Reply