“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पूंडरी में अवैध शराब पर कार्रवाई, 240 बोतल देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

पूंडरी में अवैध शराब पर कार्रवाई, 240 बोतल देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 02 मई 2026
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की छापेमारी में दुकान से अवैध शराब बरामद।

कैथल, 02 मई: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने पूंडरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी की पहचान पूंडरी निवासी संजीव उर्फ नोनी के रूप में हुई है।

🔍 कार्रवाई:

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पूंडरी स्थित एक दुकान पर दबिश दी, जहां से आरोपी को काबू किया गया।

📦 बरामदगी:
  • 20 गत्ता पेटियां
  • कुल 240 बोतल देसी शराब
🚨 पुलिस संदेश: अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *