“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घुटने में लगी गोली

पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घुटने में लगी गोली

📍 कैथल | 🗓️ 30 अप्रैल 2026
गुहला क्षेत्र में मुठभेड़, आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग।

कैथल, 30 अप्रैल: पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में चौकी महमुदपुर पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ निंजा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी की सूचना मिलने पर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने गुहला क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की।

🔍 घटना:पीछा करने पर आरोपी कच्चे रास्ते की ओर भागा और मोटरसाइकिल फिसलने के बाद पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली एएसआई तरसेम कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

🚔 पुलिस कार्रवाई:

  • जवाबी कार्रवाई में आरोपी के घुटने में गोली लगी
  • आरोपी को मौके पर काबू किया गया
  • देशी पिस्तौल (.32 बोर) बरामद
🚨 पुलिस संदेश: पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *