“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, पीओ पकड़ो अभियान में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, पीओ पकड़ो अभियान में पुलिस की कार्रवाई

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 28 April 2026
लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने काबू किया।

कैथल, 28 अप्रैल: पीओ/बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस ने चेक बाउंस मामले में एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव करोड़ा निवासी ऋषिपाल के रूप में हुई है, जिसे वर्ष 2020 के चेक बाउंस मामले में अदालत द्वारा 12 जून 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *