“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

गुहला में पुलिस की कार्रवाई: 6.21 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

गुहला में पुलिस की कार्रवाई: 6.21 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 05 मई 2026

कैथल, 05 मई: नशा तस्करों के खिलाफ कैथल पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गुहला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 6.21 ग्राम स्मैक (चिट्टा) सहित काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना गुहला प्रभारी पीएसआई शनेष की अगुवाई में एएसआई रामचंद्र की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान गांव दुसेरपुर मोड़ के पास गुप्त सूचना मिली कि गांव खरका निवासी जसपाल और दलबीर सिंह बाइक पर सवार होकर खरका की तरफ से दुसेरपुर मोड़ होते हुए गुहला की ओर आएंगे और उनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है।

सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर दुसेरपुर मोड़ पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर काबू किया गया, जिनकी पहचान जसपाल और दलबीर सिंह के रूप में हुई।

नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक पन्नी में 6.21 ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई संदीप कुमार द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उनसे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *