“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

गुहला क्षेत्र से 500 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

गुहला क्षेत्र से 500 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 06 मई 2026

कैथल, 06 मई: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी रामथली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुहला क्षेत्र से एक आरोपी को 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी रामथली प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम शाम के समय गश्त के दौरान माता गुजरी चौक खरंका में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खनौरी जिला संगरूर पंजाब निवासी जसवंत सिंह पंजाब से अफीम लाकर गांव खरंका क्षेत्र में बेचने का काम करता है और वह बाइक पर सवार होकर गांव पलासौर के रास्ते खरंका की तरफ आने वाला है।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत माता गुजरी चौक खरंका से डेरा जोगा सिंह रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की गई, जिसकी पहचान जसवंत सिंह निवासी खनौरी जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई।

पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची ईटीओ कैथल कंचन पांडेय की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलीथिन में 500 ग्राम अफीम बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे एएसआई महेंद्र सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा तथा उससे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *