“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

ट्राली चोरी करने के मामले में थाना चीका पुलिस द्वारा आरोपी काबू

कैथल। चीका क्षेत्र से एक ट्राली चोरी करने के मामले में थाना चीका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा ट्राली बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका प्रभारी एसआई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में एचसी सुशील कुमार की टीम द्वारा गांव टटियाना निवासी गुरजिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

गांव डण्डोता निवासी ज्ञानी राम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3 जून को उसके मकान के बाहर खड़ी ट्राली को आरोपी गुरजिंद्र सिंह चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना चीका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से गहन पूछताछ के लिए अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा ट्राली गांव बलबेड़ा से बरामद कर ली गई। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *