सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए रामनगर बस्ती कैथल निवासी शंभू उर्फ शिव शंभू को गिरफ्तार किया।
ढांड में घर के बाहर से बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
तीसरे मामले में ढांड निवासी अभिषेक ने शिकायत दी थी कि 3 जून को उसके घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। थाना ढांड में मामला दर्ज होने के बाद सीआईए-1 पुलिस की एएसआई कमलजीत सिंह की टीम ने जांच करते हुए प्रताप गेट कैथल निवासी आकाश को गिरफ्तार किया।
एचडीएफसी बैंक के पास से बाइक चोरी करने वाला आरोपी काबू
चौथे मामले में कलायत निवासी अनिरुद्ध ने शिकायत दी थी कि 16 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक कैथल के पास से उसकी बाइक चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना शहर कैथल में केस दर्ज किया गया था।
सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल पवन कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए रामनगर कैथल निवासी साहिल उर्फ हांडली को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार ढांड और एचडीएफसी बैंक के पास हुई बाइक चोरी सहित तीन मामलों में सीआईए-1 की टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइकों के पार्ट्स बरामद किए हैं।
अंबेडकर चौक के पास से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पांचवें मामले में गांव बालू निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि 28 मार्च को अंबेडकर चौक कैथल स्थित डेयरी से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना शहर कैथल में मामला दर्ज किया गया था।
एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई अजीत सिंह की टीम ने जांच करते हुए पंजाब के जिला पटियाला के गांव मालावी निवासी सहजप्रीत को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई।
आरोपियों से पूछताछ जारी, अदालत में किया जाएगा पेश
डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि कैथल पुलिस चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। बाइक चोरी के इन पांच मामलों में गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों से व्यापक पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की अन्य वारदातों और संभावित संलिप्तता का पता लगाया जा सके।



