“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

स्विफ्ट कार में अफीम तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 517 ग्राम अफीम बरामद

स्विफ्ट कार में अफीम तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 517 ग्राम अफीम बरामद

📍 ढांड/कैथल | 🗓️ 3 जून 2026

कैथल: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 517 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआई बलराज सिंह की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बस स्टैंड पबनावा के पास गुप्त सूचना मिली कि गांव फरल निवासी बिजेंद्र सिंह अपनी कार में अफीम लेकर कुरुक्षेत्र से ढांड होते हुए गांव फरल आने वाला है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आश्रम पबनावा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ समय बाद सूचना के अनुसार एक स्विफ्ट कार वहां पहुंची, जिसे रोककर चालक की पहचान गांव फरल निवासी बिजेंद्र सिंह के रूप में की गई।

पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचे एईटीओ रोहित कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में रखी 517 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नशा तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है।

मामले की आगामी जांच एएसआई जसमेर सिंह द्वारा की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा उससे नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *