“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने 11.25 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने 11.25 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 14 मई 2026

कैथल, 14 मई 2026: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक आरोपी को 11.25 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई शमशेर सिंह की टीम अपराध रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस अड्डा कलायत के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सजूमा रोड, कलायत निवासी सोनू उर्फ चोटीवाला हेरोइन बेचने के लिए बाइक पर कलायत से सजूमा की ओर जाएगा।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ड्रेन पुल, सजूमा रोड पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद बाइक पर आए एक संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सोनू उर्फ चोटीवाला निवासी सजूमा रोड, कलायत के रूप में हुई।

तहसीलदार कलायत अजय कुमार की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक पॉलीथिन में 11.25 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एएसआई बिजेंद्र सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी और उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *