“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9 चोरीशुदा बाइक बरामद

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9 चोरीशुदा बाइक बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 15 मई 2026

कैथल, 15 मई 2026: दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 9 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कॉलोनी, करनाल निवासी रजत तथा गांव कैलरम निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को गांव कैलरम से काबू किया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, कलायत निवासी अजय कुमार ने शिकायत दी थी कि 1 जुलाई 2023 को उसके घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था।

व्यापक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की कई वारदातें कबूल कीं। उनकी निशानदेही पर उक्त मामले की चोरीशुदा बाइक सहित कुल 9 मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *