“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 14 मई 2026

कैथल, 14 मई 2026: दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई संदीप सिंह की टीम ने गांव हरसौला निवासी राकेश और ईशम सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार प्रताप गेट, कैथल निवासी हरीश कुमार ने शिकायत दी थी कि 25 मार्च की शाम करीब 5 बजे उसके बेटे ने नेहरू पार्क, कैथल के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। इस संबंध में थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से उक्त मामले में चोरी हुई बाइक सहित कुल तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *