“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कैथल। नंदकरण माजरा स्थित शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाने के मामले में जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार थाना राजौंद एसएचओ इंस्पेक्टर रामनिवास तथा सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव सौंगल निवासी कमल और गांव बालू निवासी राममेहर को काबू किया।

एसएचओ राजौंद इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि गांव सौंगल निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नंदकरण माजरा स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 7 जून की रात करीब 10 बजे उसे राममेहर उर्फ बालू निवासी गांव बालू का फोन आया, जिसने उसे तैयार रहने की बात कही। कुछ समय बाद गांव सौंगल निवासी कमल, नसीब तथा राममेहर शराब ठेके पर पहुंचे।

आरोप है कि तीनों आरोपियों ने आते ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे दुकान से बाहर निकलने के लिए कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार राममेहर ने उसका गला पकड़ लिया, जबकि कमल ने डंडे से उसकी बाईं बाजू पर वार किया।

इसके बाद आरोपी उसे दुकान के अंदर ले गए और डंडों तथा चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

राजेश कुमार ने बताया कि घायल अवस्था में उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें निशानदेही के लिए घटनास्थल पर भी ले जाया गया।

पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसएचओ रामनिवास ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *