शराब तस्करी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, 20.25 बोतल अवैध शराब बरामद
कैथल। अवैध शराब तस्करों एवं शराब खुर्दों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 20.25 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में थाना शहर पुलिस के एचसी राजेश कुमार की टीम गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन कैथल के पास स्थित एक मकान में पहुंची। पुलिस ने दबिश देकर शक्ति नगर कैथल निवासी राहुल को काबू कर लिया।
जांच के दौरान आरोपी के मकान में रखी एक गत्ता पेटी से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
दूसरे मामले में चौकी अरनोली पुलिस के एसआई सतीश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव उपली मोड़ अरनोली के पास नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोककर जांच की गई।
पूछताछ में उसकी पहचान गांव हेमू माजरा निवासी बलदेव राम के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक कैनी में 6.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।









Leave a Reply