“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

शहर थाना पुलिस ने सटोरिया गिरफ्तार किया, 16,220 रुपये नकद बरामद

Post Image Shahar Thana Police Ne Satoriya Girftar Kiya, 16,220 Rupaye Nakad Baramad

शहर थाना पुलिस ने सटोरिया गिरफ्तार किया, 16,220 रुपये नकद बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 20 मई 2026

कैथल, 20 मई: सट्टा खाईवाली के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 16,220 रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर गीता के नेतृत्व में एएसआई सुभाष सिंह की टीम रात्रि गश्त पर थी।

गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नानकपुरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति अपने घर पर सट्टा खाईवाली का अवैध धंधा चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नानकपुरी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसके कब्जे से सट्टा राशि के रूप में 16,220 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *