“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी थाना सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी थाना सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

कैथल। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला का शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर के एसएचओ एसआई कुलदीप के नेतृत्व में एएसआई सलिंद्र कुमार की टीम ने नानकपुरी कॉलोनी, कैथल निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2022 में स्वयं को अविवाहित बताकर उससे प्रेम संबंध स्थापित किए और शादी का विश्वास दिलाकर विभिन्न स्थानों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म भी किया।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करवाया। साथ ही आपत्तिजनक फोटो के माध्यम से उसे धमकाकर आर्थिक शोषण भी करता रहा।

शिकायत के अनुसार आरोपी वर्ष 2025 तक उसका लगातार शोषण करता रहा। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर व्यापक पूछताछ की।

पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *