“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

रामथली चौकी पुलिस ने 15.1 किलो डोडा पोस्त सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

रामथली चौकी पुलिस ने 15.1 किलो डोडा पोस्त सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 18 मई 2026

कैथल, 18 मई: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी रामथली पुलिस ने गुहला क्षेत्र से एक आरोपी को 15 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी रामथली प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम गश्त के दौरान थेह खरक-उरलाना चौराहे पर मौजूद थी।

इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब के सुभाष नगर, सुतराना निवासी गुरप्रीत सिंह होंडा सिटी कार में नशीला पदार्थ लेकर गांव थेह खरक की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने थेह खरक-रामथली रोड पर नाकाबंदी कर दी।

कुछ समय बाद संदिग्ध कार को रुकवाकर चालक को काबू किया गया। नायब तहसीलदार सीवन मीनू कौशिक की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान कार में रखे प्लास्टिक कट्टे से 15 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे एएसआई रामविलास सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *