“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पीओ पकड़ो स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीओ पकड़ो स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 21 मई 2026

कैथल, 21 मई: पीओ और बेल जम्पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस के पीओ पकड़ो स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में दो उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के दौरान पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई राजकुमार ने शिव कॉलोनी कैथल निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 21 जून 2021 को जींद रोड कैथल पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को चोटें पहुंचाने का आरोप है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने उसे 11 मई 2026 को उद्घोषित अपराधी (पीओ) घोषित कर दिया था।

एक अन्य मामले में एएसआई महा सिंह की टीम ने जिला कुरुक्षेत्र के गांव गोगपुर निवासी जसदेव को गिरफ्तार किया। आरोपी को थाना पूंडरी क्षेत्र के वर्ष 2018 के चेक बाउंस मामले में अदालत द्वारा 13 अप्रैल 2026 को पीओ घोषित किया गया था।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *