“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में 3 भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में 3 भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 3 जून 2026

कैथल: पीओ एवं बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस को सफलता मिली है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पीओ पकड़ो स्टाफ ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई पवन कुमार ने गांव म्योली निवासी देशराज को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2022 में थाना पूंडरी पुलिस ने 12 बोतल देशी शराब सहित पकड़ा था। मामले में जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते न्यायालय ने 22 मई 2026 को उसे पीओ घोषित कर दिया था।

एक अन्य कार्रवाई में एएसआई महा सिंह ने गांव फ्रांसवाला निवासी दिपेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2021 के चेक बाउंस मामले में अदालत द्वारा 15 मई 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

तीसरे मामले में एएसआई महा सिंह ने धारा सिंह निवासी सिसमौर को गिरफ्तार किया। आरोपी को भी वर्ष 2021 के चेक बाउंस मामले में अदालत द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को पीओ घोषित किया गया था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैथल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *