“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली सफलता

कैथल। पी.ओ. (उद्घोषित अपराधी) एवं बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश नहीं हुए थे, जिसके चलते उन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पहले मामले में पीओ पकड़ो स्टाफ के एसआई सतीश कुमार की टीम ने पूंडरी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल पर 28 अगस्त 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी से दो लोहे के गार्डर चोरी करने का आरोप है।

इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। मामले में जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने 4 जून 2026 को उसे पीओ घोषित कर दिया था।

मारपीट मामले का आरोपी भी काबू

दूसरे मामले में एएसआई महा सिंह की टीम ने गांव पाई निवासी नसीब को गिरफ्तार किया। आरोपी पर वर्ष 2022 में हुए लड़ाई-झगड़े के एक मामले में चोटें मारने का आरोप है।

इस संबंध में 2 सितंबर 2022 को थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नसीब भी जमानत मिलने के बाद न्यायालय में पेश नहीं हुआ था।

माननीय न्यायालय ने उसे 14 मई 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जिला पुलिस द्वारा पीओ एवं बेल जंपरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है, ताकि फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *