“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

बाइक चोरी और चेक बाउंस मामले में अदालत द्वारा घोषित भगोड़ों को पुलिस ने दबोचा

कैथल। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पीओ एवं बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में दो उद्घोषित (पीओ) आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।

बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई राजकुमार ने गांव ककहेड़ी निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 मार्च 2022 को गांव पिंजुपुरा से एक मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप है।

इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। मामले में जमानत मिलने के बाद आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने 10 फरवरी 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी (पीओ) घोषित कर दिया था।

चेक बाउंस मामले में भी आरोपी काबू

एक अन्य कार्रवाई में पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई पवन कुमार ने गांव पाई निवासी विकास को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में चेक बाउंस का मामला दर्ज था।

न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण माननीय अदालत ने 10 अप्रैल 2026 को उसे भी उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अदालत से फरार चल रहे अपराधियों और बेल जंपरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *