पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा अलग-अलग दो मामलों में दो भगोड़े आरोपी काबू
कैथल। पीओ एवं बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग दो मामलों में दो उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई राजकुमार ने गांव डाचर, जिला करनाल निवासी गौरव को गिरफ्तार किया। आरोपी गौरव को 14 मई 2017 को सीआईए-1 पुलिस द्वारा गांव बरसाना से 750 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित गिरफ्तार किया गया था, जिसके संबंध में थाना पुंडरी में मामला दर्ज किया गया था।
उक्त मामले में जमानत मिलने के बाद आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने उसे 10 फरवरी 2025 को उद्घोषित अपराधी (पीओ) घोषित कर दिया था।
एक अन्य कार्रवाई में एएसआई राजकुमार ने गांव जुलानी खेड़ा निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू को 19 सितंबर 2018 को सीआईए-2 पुलिस द्वारा गांव मुंदड़ी से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में भी थाना पुंडरी में मामला दर्ज किया गया था।
मामले में जमानत मिलने के बाद सोनू भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके कारण माननीय न्यायालय ने उसे 26 सितंबर 2024 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









Leave a Reply