पंसारी की दुकान में चोरी का मामला सुलझा, नाबालिग सहित 2 आरोपी पकड़े
कैथल। थाना शहर कैथल पुलिस ने छोटी मंडी स्थित एक पंसारी की दुकान में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध करने के साथ-साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जीटीबी कॉलोनी निवासी अमन गोयल ने शिकायत दी थी कि 15 मई की रात अज्ञात चोर उनकी कली राम पंसारी नामक दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने दुकान के गल्ले से करीब 40 हजार रुपये की नकदी तथा 7 से 8 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया था।
शिकायत के आधार पर थाना शहर कैथल में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले की जांच थाना शहर एसएचओ इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में एसआई सुभाष तथा एसआई सत्यवान की टीम द्वारा की गई।
जांच के दौरान रामनगर कैथल निवासी 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया गया, जबकि रामनगर निवासी आरोपी शंभू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने नाबालिग और आरोपी शंभू के कब्जे से चोरी की रकम में से 2 हजार रुपये तथा दवाइयों का एक डिब्बा बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी शंभू को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।









Leave a Reply