“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

नशा तस्करों पर शिकंजा: ट्रक में 10 किलो चूरा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई

नशा तस्करों पर शिकंजा: ट्रक में 10 किलो चूरा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई

📍 कैथल | 🗓️ Updated: April 2026
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रहे 10 किलो चूरा पोस्त के साथ आरोपी को काबू किया।

कैथल, 14 अप्रैल: जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल कैथल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक को 10 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम गश्त के दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव सिरटा निवासी नजीर ट्रक नंबर HR56A8627 में केले की आड़ में भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर मटौर व चौशाला रोड के बीच कलायत बाईपास पर खड़ा है।

सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन कर उक्त स्थान पर दबिश दी। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति ट्रक में बैठा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। जिसकी पहचान नजीर निवासी गांव सिरटा के रूप में हुई।

पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार कलायत अजय कुमार के समक्ष जांच व तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन से एक पीले रंग का कट्टा बरामद हुआ, जिसमें चूरा पोस्त पाया गया। बरामद चूरापोस्त का कुल वजन 10 किलोग्राम मिला।

आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई रोहताश द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उससे पूछताछ जारी है।

डीएसपी ने बताया कि कैथल पुलिस नशा तस्करों व अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *