“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

महमूदपुर चौकी पुलिस ने बाइक सवार नशा तस्कर को दबोचा, अफीम और अवैध शराब बरामद

महमूदपुर चौकी पुलिस ने बाइक सवार नशा तस्कर को दबोचा, अफीम और अवैध शराब बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 23 मई 2026

कैथल, 23 मई: चौकी महमूदपुर पुलिस ने गश्त के दौरान नाकाबंदी कर एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अफीम और अवैध शराब बरामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चौकी महमूदपुर इंचार्ज एएसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ अपराध रोकथाम के तहत गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव रत्ता खेड़ा हाल अर्बन स्टेट पटियाला निवासी बलकार सिंह उर्फ बारा मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर भाखड़ा नहर सड़क मार्ग से पटियाला जाने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भाखड़ा नहर रोड पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद बताए अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से बंधे बैग में से 2 लीटर अवैध शराब तथा एक प्लास्टिक थैली में 32.23 ग्राम अफीम बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई भान सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *