“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मॉडिफाइड बुलेट, बिना नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 56 चालान किए

मॉडिफाइड बुलेट, बिना नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 56 चालान किए

📍 कैथल | 🗓️ 16 मई 2026

कैथल, 16 मई: जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार शुक्रवार को पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुछ बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालते हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग भी कानून का उल्लंघन है।

विशेष अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के 52 वाहनों के चालान किए गए, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 4 बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 56 चालान किए गए।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं, बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाएं और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *