“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस ने 2 भगोड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

कैथल पुलिस ने 2 भगोड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

📍 कैथल | 🗓️ 29 मई 2026

कैथल: पी.ओ. (उद्घोषित अपराधी) एवं बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले मामले में थाना चीका प्रभारी एसआई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में एएसआई विजय कुमार की टीम ने अम्बा कॉलोनी चीका निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर वर्ष 2025 में एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप है, जिसके संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज है।

मामले में जमानत मिलने के बाद आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने 18 अप्रैल 2026 को उसे बेल जंपर घोषित कर दिया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

दूसरे मामले में एएसआई पवन कुमार की टीम ने गांव रामगढ़ पाडवां निवासी बीरबल को गिरफ्तार किया। आरोपी को थाना कलायत क्षेत्र के वर्ष 2021 के चेक बाउंस मामले में न्यायालय द्वारा 24 फरवरी 2026 को उद्घोषित अपराधी (पी.ओ.) घोषित किया गया था।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस द्वारा फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *