फॉर व्हीलर चोरी मामले में पीओ घोषित आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 28 मई: पीओ और बेलजंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस ने फॉर व्हीलर चोरी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई सतीश कुमार की टीम ने आरोपी बिट्टु निवासी अर्जुन नगर, कैथल को गिरफ्तार किया।
आरोपी पर थाना शहर क्षेत्र की बैंक कॉलोनी से 12/13 जुलाई की रात शिकायतकर्ता के घर के बाहर खड़ी एक फॉर व्हीलर गाड़ी चोरी करने का आरोप है। इस संबंध में थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मामले में जमानत हासिल करने के बाद अदालत में पेश होना बंद कर दिया था। लगातार गैरहाजिर रहने पर माननीय न्यायालय ने आरोपी को 12 मई 2026 को उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित कर दिया था।
अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।









Leave a Reply