“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने अवैध देसी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने अवैध देसी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 17 मई 2026

कैथल, 17 मई: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक आरोपी को 315 बोर के अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिले में अवैध असला और अम्यूनिशन रखने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई अशोक कुमार की टीम गश्त के दौरान सीवन नाका पर मौजूद थी।

इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अपने पास अवैध हथियार लेकर जाट धर्मशाला, कैथल के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुंदर नगर मोहल्ला, कैथल निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर कैथल में मामला दर्ज कर लिया गया।

आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *