“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मोबाइल दुकान पर फायरिंग मामले में आरोपी रवि उर्फ निंजा गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड

मोबाइल दुकान पर फायरिंग मामले में आरोपी रवि उर्फ निंजा गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड

📍 कैथल | 🗓️ 16 मई 2026

कैथल, 16 मई: चीका स्थित एक मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने आरोपी रवि उर्फ निंजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में संगठित अपराध और फिरौती से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने जिला करनाल के गांव रम्भा निवासी रवि उर्फ निंजा को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 4 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे चीका के चानना रोड स्थित “गिल मोबाइल” दुकान पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग की थी। दोनों हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि 26 अप्रैल को रवि उर्फ निंजा ने स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम पर भी फायरिंग की थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी को काबू कर लिया था, जिसमें उसकी टांग में गोली लगी थी। इसके बाद से वह जिला जेल में बंद था।

मोबाइल दुकान पर फायरिंग मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया, जहां से 5 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

इस मामले में पहले ही 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *