“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

दुकान से चांदी के आभूषण और दानपात्र चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

दुकान से चांदी के आभूषण और दानपात्र चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 14 मई 2026

कैथल, 14 मई 2026: जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर लगातार कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 पुलिस ने सुनार की दुकान से चांदी के आभूषण और दानपात्र चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एचसी पवन कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव पपराला निवासी रमेश उर्फ राजू को काबू किया।

पुलिस के अनुसार भागल निवासी प्रवीण कुमार ने शिकायत दी थी कि गुरुद्वारा मार्केट, भागल में उसकी “सोहन लाल ज्वैलर्स” नाम से दुकान है। 10 मई को दोपहर करीब 2:50 बजे वह खाना खाने के लिए घर गया था। लगभग 10 मिनट बाद लौटने पर उसने पाया कि दुकान से गौशाला का दानपात्र, जिसमें करीब 700-800 रुपये थे, दो चांदी की चेन और लगभग 15 जोड़ी चांदी की चुटकियां चोरी हो चुकी थीं।

इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चांदी की चेन और 11 जोड़ी चांदी की चुटकियां बरामद कर लीं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुहला क्षेत्र में बैटरी और गैस सिलेंडर चोरी की दो अन्य वारदातें भी कबूल की हैं। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी और उससे आगे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *